मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी पर स्टांप ड्यूटी सेस अब सिर्फ एक प्रतिशत

भोपाल – विधानसभा उपचुनाव की घोषणा से पहले शिवराज सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए नगरीय क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री पर स्टांप ड्यूटी पर लगने वाले सेस को तीन से घटाकर एक फीसदी कर दिया है। इससे न सिर्फ आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रियल एस्टेट क्षेत्र में गति आएगी। इसका सीधा असर रोजगार पर पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने इस कदम की घोषणा करते हुए कहा कि कोरोनाकाल में आर्थिक गतिविधियां लगभग समाप्त हो गई थीं। रियल एस्टेट कारोबार पर भी विपरीत असर पड़ा है। इसका सामना प्रॉपर्टी लेने के इच्छुक लोग भी कर रहे हैं। इसके मद्देनजर स्टांप ड्यूटी पर सेस घटाने का निर्णय लिया गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493