सनी और बॉबी और करण देओल ने खास अंदाज में दी पिता और दादा धर्मेंद्र को जन्मदिन की बधाई

दिग्गज फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र आज अपना 87वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके दोनों अभिनेता बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिये खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सनी देओल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की हैं, जिनमें वह अपने पिता धर्मेंद्र के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए सनी देओल ने लिखा-‘ जन्मदिन की बधाई पापा! लव यू!’

वहीं बॉबी देओल और भतीजे करण देओल ने भी धर्मेंद्र के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा-‘ आपका बेटा और पोता होने के लिए धन्य है। जन्मदिन मुबारक हो, बड़े पापा धर्मेंद्र। जन्मदिन की शुभकामनाएं।’

सोशल मीडिया पर फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं औरधर्मेंद्र को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं । सनी देओल और बॉबी देओल ,धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं। धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल बॉलीवुड के सबसे फेमस पिता बेटे की जोड़ी में से एक हैं। तीनों एक-दूसरे के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं। तीनों बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं और तीनों ने फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ और ‘अपने’ में साथ में स्क्रीन भी साझा की है। यह तिकड़ी एक बार फिर से जल्द ही फिल्म अपने -2 में नजर आयेगी।इस फिल्म में धर्मेंद्र के पोते व सनी देओल के बेटे करण देओल भी नजर आएंगे यानी फिल्म में दर्शक धर्मेंद्र की तीन पीढ़ियों को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखेंगे।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493