लाहौर-T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर रहे पाकिस्तान ने यू-टर्न ले लिया है. अब वह टूर्नामेंट में तय शेड्यूल के मुताबिक 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ खेलने को तैयार है. इससे पहले उसकी सरकार ने ऐलान किया था कि वह बांग्लादेश को समर्थन देने के तौर पर भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करेगा. इस हाई-वॉल्टेज मैच पर छाए बादलों को देख ICC समेत क्रिकेट जगत की तमात ताकतें चिंतित थीं.
इस मुद्दे को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने लाहौर में खास त्रिपक्षीय मीटिंग बुलाई थी. इसमें ICC के अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से साथ चर्चा कर इस मुद्दे का हल निकाला गया है. क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक जल्दी ही ICC की ओर से इस मीटिंग के बाद पाकिस्तान के मैच खेलने के लिए राजी होने का ऐलान किया जाएगा.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस त्रिपक्षीय मीटिंग में पाकिस्तान भले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने को राजी हो गया हो लेकिन उसे मीटिंग से किसी भी तरह का फायदा नहीं हुआ है. यानी उसे राजी करने के बदले उसकी कोई भी विशेष मांग नहीं मानी गई है.
dharmpath.com dharmpath