संत प्रेमानंद की तबियत को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म,जानिए सही स्थिति क्या है ?

संत प्रेमानंद के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया में कई ख़बरें व् विडिओ चल रहे हैं,इन भ्रान्तिओं को तब और बल मिलता है जब आश्रम की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है,वैसे खबर यह है की तबियत तो उनकी खराब है लेकिन उन्हें घेरे उनके नजदीकी लोग सही स्थिति बाहर नहीं आने दे रहे हैं.प्रशासन भी स्थिति स्पष्ट करने में रूचि नहीं ले रहा है इससे अफवाहों को बल मिल रहा है.

वृंदावन – चर्चित संत प्रेमानंद महाराज जी के स्वास्थ्य को लेकर हाल ही में बड़ी खबर आई है. उनके अनुयायियों ने बताया कि महाराज जी का स्वास्थ्य अब स्थिर है और धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. वर्तमान में वह राधा केली कुंज आश्रम में ही रह रहे हैं, जहां उनका नियमित डायलिसिस हो रहा है. डॉक्टर और शिष्य दोनों मानते हैं कि पर्याप्त आराम और ध्यान से उनका स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है और वह जल्द ही पूरी तरह सक्रिय हो सकेंगे.

अनुयायियों के अनुसार, 4 अक्टूबर से उनकी पदयात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है ताकि उन्हें पूरा आराम मिल सके. इसके बावजूद महाराज जी सुबह-सुबह एकांतिक वार्तालाप कर रहे हैं, सीमित दर्शन दे रहे हैं और अपने शिष्यों से भी मिल रहे हैं. भक्तों ने बताया कि यह कदम महाराज की लंबी उम्र और स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए उठाया गया है और इसे लेकर कोई चिंता की बात नहीं है.

भक्तों ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो जिसमें महाराज जी के हाथ पर पट्टी दिख रही है, वह तीन से चार साल पुराना है. आश्रम की ओर से 8 अक्टूबर को जारी संदेश में कहा गया कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है और किसी भी भ्रामक खबर या पुराने वीडियो को साझा नहीं किया जाना चाहिए. इस अपील का उद्देश्य सभी भक्तों में भ्रम और चिंता को रोकना है.

आश्रम के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाराज जी के स्वास्थ्य लाभ की कामना कर भजन-कीर्तन कर रहे हैं. भक्तों का कहना है कि प्रेमानंद महाराज जैसे संत समाज को सही दिशा और भगवान भक्ति का मार्ग दिखा रहे हैं, इसलिए उनका स्वस्थ रहना पूरे देश और भक्तों के लिए आशीर्वाद समान है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493