(खुसुर-फुसुर)- मप्र के एक काबीना मंत्री के निज सचिव ने रिश्वत और वसूली का स्थान मंत्री जी के निवास के पास के एक मंदिर को बना रखा है और इस धार्मिक कार्य में वे साम्प्रदायिक सौहाद्र दर्शाते हुए एक मुस्लिम व्यक्ति की मदद लेते हैं,ख़ास बात यह है की सचिव महोदय सुबह से ही मंदिर प्रांगण में आ कर पूजा-पाठ के बहाने आसन जमा लेते हैं और वहां ही बैठ महालक्ष्मी देवी की आराधना करते है. एक और खासियत इन सचिव जी में है की इनके आवास का पता आज तक कोई जान नहीं सका है.उपरोक्त सचिव जी के मंत्री और जुगाड़ू हैं अभी हाल ही में उन्होंने कन्या विवाह सम्मलेन की आड़ में करोड़ों की उगाही कर डाली है.मंत्री और सचिव दोनों की धार्मिक आस्था चरम पर है.
dharmpath.com dharmpath