15 मार्च 2013 : क्या कहती है आपकी राशि

rashiमेष– आपके घर मेहमानों का आगमन होगा। बिल भरने में की गई लापरवाही के कारण आपका कनेक्शन कट सकता है। किसी मित्र से मुलाकात होगी। ककड़ी का सेवन करें।

वृषभ– पारिवारिक विवाद की आशंका है अन्यथा पारिवारिक मसले सुलझेंगे। यात्रा के अवसर मिलेंगे। किसी मांगलिक अवसर में जाना पड़ सकता है। अजवाइन का सेवन करें।

मिथुन– धन का जबर्दस्त लाभ मिलेगा। दुगने जोश व उत्साह से आप अपने काम में जुट जाएंगे। तनाव व आलस्य महसूस कर सकते हैं। दही का सेवन करें।

कर्क– शिक्षा में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। अध्यापन, लेखन, शोध व अनुसंधान के लिए समय अनुकूल है। बच्ची के लिए समय निकाल लेंगे। शकर का सेवन करें।

सिंह- स्वार्थ सिद्ध करने के लिए आप किसी भी हद तक जा सकते हैं। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए खुशियों व मनोरंजन से भरा हुआ रहेगा। नारियल का सेवन करें।

कन्या– मित्रों के साथ बाहर पिकनिक पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। धन-ऐश्वर्य व आनंद की प्राप्ति होगी। घी का सेवन करें।

तुला– कामकाज को लेकर आप बाहर की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। भौतिक ऐश्वर्य, नौकर, चाकर, वाहन आदि में बढ़ोतरी होगी। मनोरंजन व मौज-मस्ती के लिए समय अच्छा है। काजू का सेवन करें।

वृश्चिक– तमाम स्थितियों का मुकाबला आप डटकर करेंगे। मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा, परंतु कामकाज में स्थितियां विपरीत रहेगी। लौकी का सेवन करें।

धनु- मा‍नसिक शां‍‍ति प्राप्त होगी। कहीं से रुका हुआ रुपया मिलेगा। अतिरिक्त धन कमाने व आय के स्रोत पर एक बार पुन: विचार करेंगे। सफलता प्राप्त होगी। चावल का सेवन करें।

मकर- घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। नई योजनाएं बनाएंगे जिसका लाभ आपको आगे चलकर मिलेगा। नवीन मित्रों से मुलाकात होगी। सेंधा नमक का सेवन करें।

कुंभ– शादी-पार्टी, सगाई आदि मांगलिक प्रसंग में जाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम या ऑर्डर आपके हाथों से निकल जाएगा। आप आत्मविश्वास बनाए रखें। अंगूर का सेवन करें।

मीन- आपको परिश्रम मेहनत का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। धन-ऐश्वर्य व आनंद की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। लौंग का सेवन करें।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493