Saturday , 4 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » मनोरंजन » इस साल विवादों में रहे बॉलीवुड के ये सितारे

इस साल विवादों में रहे बॉलीवुड के ये सितारे

December 23, 2022 10:59 pm by: Category: मनोरंजन Comments Off on इस साल विवादों में रहे बॉलीवुड के ये सितारे A+ / A-

ल 2022 का अंतिम महीना चल रहा है। लेकिन इस साल शुरुआत से ही बॉलीवुड गलियारों में काफी बवाल मचा रहा। बॉलीवुड के कई सितारे इस साल विवादों में घिरे नजर आये। आज के इस स्पेशल अंक में हम अपने पाठकों को बता रहे हैं बॉलीवुड के ऐसे ही कुछ सितारों के बारे जिनका इस साल विवादों से रहा गहरा नाता।

रणवीर सिंह

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने इस साल एक मैगजीन के लिए अपना न्यूड फोटोशूट कराया था। अपने इस फोटोशूट की तस्वीरें रणवीर ने सोशल मीडिया पर भी साझा की थीं, जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए तो देश भर में उनके खिलाफ प्रदर्शन भी हुए। रणवीर पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे और उन्हें काफी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा।

अक्षय कुमार

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार भी इस साल विवादों में रहे। अभिनेता ने तंबाकू से जुड़े ब्रांड विमल इलाइची का विज्ञापन किया था, जिसका जमकर विरोध हुआ। हालांकि अक्षय कुमार ने बाद में माफ़ी भी मांग ली, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और अक्षय कुमार को लोगों का कड़ा विरोध झेलना पड़ा।

सैफ अली खान

सैफ अली खान की आगामी फिल्म आदिपुरुष का टीजर आने के बाद वह भी विवादों में घिर गये। फिल्म के टीजर में सैफ के रावण लुक की खासी आलोचना की गई। सैफ के किरदार लंकेश के लुक की तुलना औरंगजेब और अलाउद्दीन खिलजी से की जाने लगी।

ऋचा चड्ढा

फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को भी इस साल विवादों का सामना करना पड़ा। ऋचा चड्ढा ने गलवान मुद्दे पर विवादित ट्वीट किया था, जिसकी आलोचना राजनीति से लेकर फ़िल्म जगत तक के लोगों तक ने की।

इन सब के अलावा आमिर खान, रत्ना पाठक, महेश बाबू, करीना कपूर, वीर दास समेत कई सितारे भी विवादों में रहें।

 

इस साल विवादों में रहे बॉलीवुड के ये सितारे Reviewed by on . ल 2022 का अंतिम महीना चल रहा है। लेकिन इस साल शुरुआत से ही बॉलीवुड गलियारों में काफी बवाल मचा रहा। बॉलीवुड के कई सितारे इस साल विवादों में घिरे नजर आये। आज के इ ल 2022 का अंतिम महीना चल रहा है। लेकिन इस साल शुरुआत से ही बॉलीवुड गलियारों में काफी बवाल मचा रहा। बॉलीवुड के कई सितारे इस साल विवादों में घिरे नजर आये। आज के इ Rating: 0
scroll to top