ट्रंप ने प्रधानमन्त्री मोदी को बताया महान नेता, कहा, दोनों देशों के बीच मित्रता और गहरी होगी

वाशिंगटन- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 70वें जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें महान नेता और वफादार मित्र के रूप में सराहा है। पीएम मोदी को बधाई देते हुए ट्रंप ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहता हूं। एक महान नेता और वफादार मित्र को बहुत-बहुत शुभकामनाएं!’

अपने ट्वीट के साथ ही ट्रंप ने ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की एक तस्वीर भी पोस्ट की है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493