राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के अधिकारी श्री आलोक दास की पदोन्नति के बाद वाणिज्यिक कर विभाग, इंदौर में मुख्य वन संरक्षक के रूप में की गयी पदस्थापना में संशोधन किया है। अब श्री आलोक दास को मुख्य वन संरक्षक राज्य लघु वनोपज संघ पदस्थ किया गया है। श्री प्रदीप वासुदेवा को वन संरक्षक रीवा बनया गया है। श्री वासुदेवा पूर्व में भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति पर थे।
dharmpath.com dharmpath