UP:पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित

UP Police Constable Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ ने UP Police Constable Recruitment 2025 की लिखित परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. बोर्ड की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, ये एग्जाम 8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. खास बात ये है कि तीनों दिन परीक्षा दो शिफ्टों में कराए जाएंगे.

ये भर्ती प्रक्रिया सिपाही सिविल पुलिस और समकक्ष पदों के लिए की जा रही है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ये सीधी भर्ती होगी और परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की जाएगी. इससे पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 तय की गई थी. वहीं, शुल्क समायोजन की आखिरी तारीख 2 फरवरी 2026 थी.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32,679 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इनमें सिपाही सिविल पुलिस (पुरुष/महिला), सिपाही पीएसी/आर्म्ड पुलिस (पुरुष), सिपाही स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स, महिला बटालियन सिपाही, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर जैसे पद शामिल हैं. श्रेणीवार और पदवार रिक्तियों की संख्या काफी बड़ी है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका बनता है.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493