लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार ने एक निर्देश में कहा है कि प्रशासनिक अधिकारी ‘नेगेटिव’ ख़बरों की जांच करें और इनके ग़लत पाए जाने पर मीडिया से जवाब मांगे. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव द्वारा जारी पत्र में मंडलायुक्तों और ज़िलाधिकारियों से कहा गया है कि वे उनके क्षेत्रों में अख़बारों में छपने वाली ‘नकारात्मक ख़बरों’ की जांच करें. अगर पता चले कि यह ग़लत तथ्यों पर आधारित है या तोड़-मरोड़कर पेश की गई है तो मीडिया समूह/अख़बार प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगें. निर्देश में यह भी कहा गया है कि ऐसी सामग्री का विवरण ऑनलाइन एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर भी अपलोड करें.
dharmpath.com dharmpath