मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा उत्तराखंड के आपदा पीड़ितों की मदद के लिये पाँच करोड़ रुपये की घोषणा

shivraj_singh_chouhanमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड के अनेक हिस्सों में हुई अतिवृष्टि से प्रभावितों की मदद के लिये पाँच करोड़ रुपये की सहायता मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दिये जाने की घोषणा की है। श्री चौहान ने प्रभावितों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री सचिवालय में मुख्यमंत्री के सचिव श्री हरिरंजन राव आपदा एवं बचाव कार्यों की निगरानी करेंगे। श्री राव का मोबाइल नंबर – 9425040630 होगा। दिल्ली में भी आपदा एवं बचाव कार्यों की देखरेख मध्यप्रदेश भवन में आवासीय आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह कर रहे हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय में आपदा एवं बचाव कार्यों की निगरानी के लिये विशेष प्रकोष्ठ भी बनाया गया है। अवर सचिव श्री नीरज वशिष्ठ को प्रकोष्ठ में समन्वय अधिकारी बनाया गया है और उनका मोबाइल नंबर – 9425093142 है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493