Weather Update: भारतीय मौसम विभाग मंगलवार और बुधवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी सहित पश्चिमी राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश में भी कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना है. राजधानी दिल्ली सहित देश के उत्तरी हिस्से में आज और कल मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और उससे सटे पुडुचेरी के कुछ इलाकों और पश्चिमी घाट से सटे कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.
dharmpath.com dharmpath