साप्ताहिक राशिफलः मकर राशि पर भाग्य रहेगा मेहरबान

capricorn-signसितारों की चाल बता रही है कि इस हफ्ते मकर राशि वालों पर भाग्य मेहरबान रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ ही प्रोन्नति की भी ख़बर मिल सकती है। इसके विपरीत मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह तनाव भरा रह सकता है। अन्य राशियों के लिए सितारों का कहना है:

मेष (22 मार्च – 21 अप्रैल) इस हफ्ते पारिवारिक मुद्दे प्रभावी रहेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। मानसिक रूप से संतुष्ट अनुभव करेंगे। जीवन में संतुलन आएगा।

वृष (22 अप्रैल -20 मई) लापरवाही से बचें अन्यथा हाथ आए मौके को गवां सकते हैं। सिर्फ अपने बारे में सोचने की बजाय दूसरों पर भी ध्यान दें। परिवार में आपसी तनाव बढ़ सकता है। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें।

मिथुन (21 मई -20 जून) उलझन और तनाव में वृद्धि होगी। कोई नकारात्मक स्थिति बन सकती है। महत्वपूर्ण फैसला सोच-समझ कर लें। परिवार एवं जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें।

कर्क (21 जून – 20 जुलाई) हफ्ता मिलाजुला रहेगा, शुरूआती निराशा के बाद अचानक आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक विषयों को लेकर चिंतित रहेंगे। निकट सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त) मानसिक शांति की चाहत एवं ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रति लगनशीलता बढ़ेगी अपने काम निबटाने पर ध्यान देंगे। धनार्जन के नए रास्तों को खोजेंगे।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर) यह हफ्ता हलचला भरा रहेगा। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव एवं प्रगति की ओर बढ़ेंगे। घरेलू मुद्दों को सुझलाने पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी एवं सगे-संबंधियों से संबंध बेहतर होंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर) यह हफ्ता सुख-शांति पूर्वक बीतेगा। लाभकारी यात्रा का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र एवं पारिवारिक जीवन में नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। सूझ-बूझ से समस्याओं का समाधान करेंगे, जीवन में संतुलन भी आएगा।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर) बौद्घिक क्षमता एवं चुतराई में वृद्घि होगी। वाद-विवाद से दूर रहने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। अचानक धन लाभ का मौका मिल सकता है। रिश्तों की कद्र करना सीखेंगे।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर) सप्ताह उत्साहवर्धक रहेगा। चिंता को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें, आपके डर निर्मूल साबित होंगे। मेहनत और लगन से कार्य को निबटाने की कोशिश करेंगे, इसका आपको लाभ भी मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी) इस हफ्ते भाग्य अनुकूल रहेगा। प्रोन्नति की ख़बर मिल सकती है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति होगी। कार्य में सफलता से उत्साह बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी) उलझनें समाप्त होंगी और मानसिक उथल-पुथल में कमी आएगी। धर्म-कर्म के प्रति रूझान बढ़ेगा। लोग आपके नम्र व्यवहार से प्रभावित होंगे। पारिवारिक जीवन सुख-शांति तथा कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।

मीन (19 फरवरी – 21 मार्च) इस हफ्ते यात्रा का योग बन रहा है। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। किसी प्यार भरे रिश्ते की शुरूआत होने की भी संभावना है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। मनोबल बढ़ेगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493