अगस्त माह के अंतिम सप्ताह का राशिफल

zodiac-signबीते कुछ दिनों में ग्रहों की स्थिति में काफी परिवर्तन हुआ है। इसका प्रभाव इस हफ्ते सभी राशियों पर पड़ेगा। मिथुन राशि वालों को कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जबकि तुला राशि वालों को कई क्षेत्रों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अन्य राशियों पर सितारों की स्थिति का प्रभाव इस प्रकार होने वाला है।

मेष (22 मार्च – 21 अप्रैल)सप्ताह सुखद और अनुकूल रहेगा। निकट संबंधियों एवं मित्रों से सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, बेहतर निर्णय ले पाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। भौतिक सुविधाओं पर खर्च होगा।

वृष (22 अप्रैल -20 मई)किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। कार्य क्षेत्र में काम का दबाव एवं तनाव बना रह सकता है। लापरवाही से बचें काम में त्रुटि हो सकती है।

मिथुन (21 मई -20 जून)इस हफ्ते कई अच्छे मौके प्राप्त हो सकते हैं। अपने आंख-कान खुले रखें और समय पर तुरंत निर्णय लें, लाभ मिलेगा। लोगों से मेल-जोल बढ़ाएं। पढ़ने-लिखने में रूचि रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें।

कर्क (21 जून – 20 जुलाई)यह हफ्ता मिलाजुला रहेगा। शुरूआत में थोड़ी कठिनाई हो सकती हैं लेकिन उत्तरार्द्घ में स्थिति सामान्य हो जाएगी। सगे-संबंधियों एवं पारिवारिक मुद्दों को लेकर कष्ट हो सकता है। हर काम बेहतर तरीके से करने की कोशिश करेंगे।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)यह हफ्ता आपके लिए सुखद और अनुकूल रहने वाला है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं जो आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आर्थिक मामलों में परेशानी हो सकती है। बजट में कटौती करेंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य बनाए रखें।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)व्यक्तिगत जीवन में ही उलझे न रहें। कार्यस्थल पर लोगों से बेहतर संबंध बनाए रखने का प्रयास करें। बजट और आर्थिक मुद्दों को लेकर सोच-विचार करेंगे। काम अधिक करना होगा लेकिन इसका फायदा भी मिलेगा।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)मानसिक उथल-पुथल में वृद्घि होगी। व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में संयम से काम लें, बचत और निवेश के बारे में विचार करें। संपत्ति संबंधी मामलों में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)धर्म-कर्म एवं अध्यात्मिक विषयों में रूचि बढ़ेगी। जीवन की सामान्य चिंताओं से निकलकर खुश रहने की कोशिश करें। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। क्रोध पर नियंत्रण रखिए और परिवार में तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)घर परिवार के मामलों में व्यस्त रहेंगे। घन संबंधी मामले भी हावी रहेंगे। नए लोगों से जान-पहचान होगी लेकिन किसी पुराने रिश्ते में दूरी आ सकती है। कोई खुशख़बरी मिल सकती है।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)जिम्मेदारियों में वृद्घि होगी जिससे दबाव महसूस करेंगे। घबराएं नहीं मेहनत का मीठा फल मिलेगा। लगन पूर्वक काम कीजिए तारीफ मिलेगी। दोस्तों एवं निकट संबंधियों के सहयोग से अधूरा काम पूरा होगा।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। सलाह है कि अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। अपने लिए भी समय निकालेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी किसी मामले में सक्रिय रह सकते हैं।

मीन (19 फरवरी – 21 मार्च)रिश्तों की अहमियत को समझेंगे। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। उन्नति के लिए अपनी योग्यता और कार्यशैली पर विचार करेंगे। व्यर्थ भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493