सरकार को बैसाखी पर लाकर छोड़ेंगे,करणी सेना के प्रदर्शन में बोले प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल। विधानसभा चुनाव से पूर्व करणी सेना ने शिवराज सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। विभिन्न मांगों को लेकर हजारों की संख्या में करणी सैनिक रविवार को भोपाल पहुंचे। करणी सेना ने सीएम हाउस घेराव का ऐलान किया था।

नीलबड़ में पुलिस और प्रदर्शनकारी करणी सैनिकों में नोकझोंक देखने को मिली। हालांकि बाद में करणी सेना के कार्यकर्ता बेरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ गए। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह राघव ने कहा कि हमारी लड़ाई प्रशासन से नहीं है। हम अनुशासन पूर्वक सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे हैं। बावजूद अगर प्रशासन ने हम पर लाठी चार्ज किया तो हम वादा करते हैं कि सरकार को बैसाखी पर लाकर छोड़ेंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493