सलमान के लिए कुछ भी करेंगे बोनी कपूर

बोनी कपूर सलमान को लेकर अपनी फिल्म नो एंट्री का सीक्वेल ‘नो एंट्री में एंट्री’ बनाने जा रहे हैं. इस फिल्म‍ की शूटिंग सलमान की फिल्म ‘मेंटल’ के बाद शुरू होनी थी. इसके साथ ही सलमान साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘किक’ भी स्टार्ट करने जा रहे थे. पर इसी बीच जब बोनी यूरोप में थे उन्हें सलमान का मैसेज मिला कि वो अपनी फिल्म की शूटिंग पोस्टेपोन कर लें, क्योंकि सलमान ‘किक’ के साथ पहले सूरज बड़जात्या की एक फिल्म जिसका टेंटेटिव टाइटिल ‘बड़े भैय्या’ बताया जा रहा है शूट करना चाहते हैं. खास बात ये है कि बिना हिचकिचाए बोनी ने सलमान की बात फौरन मान ली और अपनी फिल्म की शूटिंग पोस्टपोन कर दी. अब ये फिल्म नेक्‍स्‍ट इयर के एंड तक शुरु हो सकेगी.

बोनी ने कहा ये एक नेचुरल प्रोसेज है जो एक दूसरे के साथ एडजस्ट करने के लिए फॉलो किया जाता है. अगर कभी जरूरत पड़ने पर मैं किसी प्रोड्यूसर से अपने बेटे अर्जुन की डेट्स एडजस्ट करने के लिए कहूंगा तो वो कभी मना नहीं करेगा. उन्होंने ये भी कहा कि ‘विवाह’ के बाद सूरज की कोई फिल्म पिछले आठ साल से रिलीज नहीं हुई है ऐसे में उन्हें लगता है कि सूरज बड़जात्या को पहले चांस मिलना चाहिए.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493