सना के नहीं रहने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा: सोहेल खान

sana khanनई दिल्ली। नाबालिग लड़की को अगवा करने के आरोप में फरार बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान अब कोर्ट के शरण में आई हैं। सना ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है। जहां सना इन आरोपों के चलते अपने फिल्मी करियर के भविष्य को लेकर चिंतित हैं, वहीं ‘मेंटल’ के निर्माता सोहेल खान ने कहा कि सना के न होने से इस फिल्म को कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा।

सोहेल ने इस फिल्म में सना की मौजूदगी को अहम न बताते हुए कहा कि जब तक सना अपनी आम जिंदगी में वापस नहीं लौटती हैं तब तक फिल्म की शूटिंग नहीं रुकेगी।

गौरतलब है कि बॉलीवुड में टीवी शो बिग बॉस के जरिए जगह बनाने वाली अभिनेत्री सना खान को पर किडनैपिंग का मामला दर्ज है। मुंबई पुलिस सना की तलाश में जुटी हुई है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493