अमेरिका की गिरफ्त में ओसामा का दामाद

sulemanवाशिंगटन। दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन का दामाद सुलेमान अबू गैथ अमेरिका का हत्थे चढ़ गया है। उसको अमेरिका ले जाया गया है, जहां उसकी किस्मत का फैसला होगा। माना जा रहा है कि अब उसकी जिंदगी की उलटी गिनती भी शुरू हो गई है।

तुर्की के सुरक्षा बलों ने अल-कायदा के पूर्व नेता ओसामा बिन लादेन के दामाद सुलेमान अबू गैथ को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को एक स्थानीय अखबार हुर्रियत की जानकारी के मुताबिक तुर्की के अधिकारियों को बिन लादेन के दामाद के ठिकाने की जानकारी वाशिंगटन से प्राप्त हुई थी। इसके मुताबिक ओसामा बिन लादेन का दामाद एक जाली पासपोर्ट पर ईरान से तुर्की में आया था। तुर्की के अधिकारियों ने सुलेमान पर अवैध रूप से सीमा पार करने का आरोप लगाया है और वे उसे ईरान वापस भेजना चाहते हैं लेकिन अमरीका ने तुर्की से कहा कि बिन-लादेन के दामाद को अमरीकी अधिकारियों के हवाले किया जाए ताकि आतंकवादी गतिविधियों में उसकी संलिप्तता के बारे में पूछताछ की जा सके।

सुलेमान ओसामा बिन लादेन का प्रवक्ता रह चुका है। वह अलकायदा के टॉप लीडर में से एक बताया गया है। अमेरिका में हुए 9/11 के हमले में इसका भी हाथ बताया गया है। लादेन को अमेरिका के सील कमांडो की एक टुकड़ी ने मई 2011 में पाकिस्तान के ऐबटाबाद स्थित एक हवेली में मार गिराया था। बाद में उसके शरीर को किसी अज्ञात स्थान पर दफन भी कर दिया गया था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493