नई दिल्ली – मंगलवार को गिफ्ट निफ्टी बाजार खुलने से पहले बड़ी तेजी की ओर इशारा कर रहा है। GIFT Nifty 81 अंकों की तेजी के साथ 22,663 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को भी तेजी के संकेत मिल रहे हैं। ग्लोबल मार्केट्स से मिल रहे मजबूत संकेतों और कच्चा तेल की कीमतों में गिरावट ने घरेलू बाजार पर पॉजिटिव माहौल बनाया है। बीते कल BSE सेंसेक्स 472.77 अंक या 0.66% की तेजी के साथ 72,382.47 के लेवल पर बंद हुआ। इंट्राडे में यह 722.23 अंकों तक का जोरदार उछाल भी दर्ज किया था। वहीं, NSE निफ्टी 133.80 अंक या 0.60% चढ़कर 22,555.75 के लेवल पर बंद हुआ।
सोमवार को अमेरिकी बाजारों ने हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ की। बॉन्ड यील्ड में तेजी के बावजूद निवेशकों ने AI से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में जमकर पैसा लगाया। इसके साथ ही कच्चे तेल की गिरती कीमतों ने बाजार को सहारा दिया, जबकि अमेरिकी डॉलर में मजबूती दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath