हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व माना गया है और नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा को समर्पित होते हैं. इस दौरान 9 दिनों मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों का पूजन किया जाता है. कहते हैं कि नवरात्र में मां दुर्गा की उपासना करने से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि माता रानी के आशीर्वाद से घर में सुख-समृद्धि भी आती है. इस साल चैत्र नवरात्र की शुरुआत आज यानि 19 मार्च 2026, गुरुवार से हो रही है. नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के साथ पूजा शुरू होती है. ऐसे में आइए जानते हैं कलश स्थापना यानि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है?
वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी और 20 मार्च को सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 19 मार्च को चैत्र नवरात्र आरंभ हो रहे हैं. नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना यानि कलश स्थापना की जाती है. पंचांग के अनुसार कलश स्थापना के लिए एक नहीं, बल्कि दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं
dharmpath.com dharmpath