दिल्ली-NCR में हल्की बारिश और आंधी, 2 दिन का येलो अलर्ट

नई दिल्ली – राजधानी दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत कई इलाकों में तेज आंधी और मेघ गर्जन के साथ बारिश शुरू हुई. इसके बाद मौसम बदला है. गर्मी से राहत मिली है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कई घंटों तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, अगले दो दिन येलो अलर्ट रहेगा.

मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जो इस बात का संकेत है कि आने वाले दो दिनों में मौसम अचानक बदल सकता है. इन दिनों में दिल्ली में कई बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) को मुख्य कारण माना जा रहा है, जो उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है.

इस बारिश का सबसे बड़ा असर तापमान पर देखने को मिलेगा. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में गर्मी लगातार बढ़ रही थी और तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, लेकिन अब बादलों और बारिश के कारण दिन का तापमान गिरकर 27 से 31 डिग्री के बीच आ सकता है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, रात के तापमान में भी हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जो 14 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, 21 मार्च के बाद दिल्ली-एनसीआर में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी और आसमान फिर से आंशिक रूप से साफ हो जाएगा. 22 से 24 मार्च के बीच मौसम सामान्य रहने की संभावना है, जिसमें ज्यादा बारिश की उम्मीद नहीं है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493