नई दिल्ली-कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि शुक्रवार को किए गए भुगतान के साथ उसने 30 सितंबर, 2024 को हुए निपटान समझौते की शर्तों के तहत 14 बैंकों के समूह का पूरा बकाया चुका दिया है। ये भुगतान तय समयसीमा से पहले किए गए हैं। कर्ज मुक्त होने की खबर के बाद सोमवार को PC Jeweller के शेयरों में भी शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली और BSE पर शेयर करीब 3.6 फीसदी चढ़कर 14.63 रुपये तक पहुंच गया था।
कंपनी ने कर्ज के बोझ से बाहर निकलने के लिए सितंबर 2024 में बैंकों के साथ वन टाइम सेटलमेंट (OTS) का रास्ता चुना था। इस समझौते के तहत कंपनी को अपना बकाया नकद और इक्विटी के जरिए चुकाना था। इसी समझौते के बाद कंपनी ने धीरे-धीरे नकद व इक्विटी के जरिए बैंकों का बकाया चुकाना शुरू किया और 25 सितंबर 2026 को कंपनी ने कर्ज से मुक्त होने का ऐलान कर दिया।
साल 2022 में 14 बैंकों पर कंपनी का कुल कर्ज करीब 3,278 करोड़ रुपये था। इसके बाद हालात और मुश्किल हुए और 2023 में कंपनी ने 3,466 करोड़ रुपये के लोन डिफॉल्ट की जानकारी दी थी। बाद में बैंकों ने लोन रिकॉल कर लिए थे। हालांकि 25 सितंबर को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी ने बैंकों का बाकी बचा पूरा कर्ज चुका दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने Debt-Free होने का अपना वित्तीय लक्ष्य हासिल कर लिया।
पीसी ज्वेलर का कर्जमुक्त होना आसान नहीं था। एक वक्त ऐसा आया था कि भारतीय स्टेट बैंक ने कंपनी के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल यानी NCLT का दरवाजा खटखटाया था।
पीसी ज्वेलर ने कहा कि ऋण-मुक्त होने से उसकी बैलेंस शीट और वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। कंपनी का अप्रैल-जून तिमाही में नेट प्रोफिट 37 प्रतिशत बढ़कर 221.88 करोड़ रुपये हो गया जो साल भर पहले 161.93 करोड़ रुपये था।पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 879.27 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 807.88 करोड़ रुपये थी। पीसी ज्वेलर देश की प्रमुख आभूषण कंपनियों में से एक है और उसके 12 राज्यों में करीब 50 स्टोर हैं।
14 बैंकों का था PC Jeweller पर कर्ज
SBI
Union Bank of India
Punjab National Bank
Axis Bank
IndusInd Bank
Bank of India
IDBI Bank
Karur Vysya Bank
Kotak Mahindra Bank
Indian Overseas Bank
Canara Bank
Indian Bank
Bank of Baroda
IDFC First Bank
dharmpath.com dharmpath