क्या अब महाभियोग के जरिये ट्रम्प को हटाया जा सकेगा ?

वाशिंगटन-छह जनवरी को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के रिपब्लिकन सांसदों से ट्रंप ने कहा था, “आपको मिडटर्म इलेक्शन जीतने ही होंगे. अगर हम मिडटर्म इलेक्शन नहीं जीतते हैं, तो वे मुझे महाभियोग के ज़रिए पद से हटाने का कोई न कोई बहाना ढूंढ लेंगे.”

अब रिपब्लिकन पार्टी मिडटर्म इलेक्शन हार गई है. डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया. यहाँ तक कि टेक्सस, साउथ कैरोलाइना और कंसास जैसे पारंपरिक रूप से रिपब्लिकन के मज़बूत गढ़ माने जाने वाले राज्यों में भी सीनेट की सीटें जीत लीं.हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की कुल 435 सीटों में से 367 के नतीजे घोषित हो चुके हैं.

डेमोक्रेट्स इनमें से 218 सीटें जीत चुके हैं, जिससे सदन में उनका बहुमत सुनिश्चित हो गया है. चुनाव से पहले रिपब्लिकन पार्टी के पास 218-214 के बेहद मामूली अंतर से बहुमत था.हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बहुमत हासिल करने के बाद डेमोक्रेट्स को ट्रंप प्रशासन के सदस्यों, जिनमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हैं, के ख़िलाफ़ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने का अधिकार मिल जाएगा. इससे पहले भी डेमोक्रेटिक पार्टी के नियंत्रण वाली कांग्रेस ट्रंप के ख़िलाफ़ महाभियोग चला चुकी है, लेकिन तब भी उन्हें राष्ट्रपति पद पर बने रहने से नहीं रोका जा सका था.चुनाव से पहले सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के साथ 53 सदस्य थे, जबकि डेमोक्रेट्स के पक्ष में 47 सीनेटर थे.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493