जबलपुर स्थित BSNL टेलीग्राफ फैक्ट्री में दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत

जबलपुर-मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रानीताल के पास लंबे समय से बंद पड़ी BSNL टेलीग्राफ फैक्ट्री में बुधवार को पुराने भवन को गिराने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जर्जर इमारत की ऊंची दीवार अचानक ढह गई और उसके नीचे काम कर रहे मजदूर दब गए। मलबे में फंसे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री परिसर में कार्यालय के अलावा कर्मचारियों के लिए बनाए गए आवासीय भवन भी लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं थे। देखरेख के अभाव में इनकी हालत काफी खराब हो चुकी थी और पुराने निर्माण को हटाने का काम चल रहा था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे 10 से ज्यादा मजदूर इसी काम में जुटे थे। इसी दौरान एक पुरानी ऊंची दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी और कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मदनमहल थाना पुलिस के साथ नगर निगम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बचाव दल ने मलबा हटाकर उसके नीचे फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। जांच के दौरान दो मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। रेस्क्यू टीम यह भी सुनिश्चित करने में जुटी रही कि मलबे के नीचे कोई अन्य मजदूर फंसा न हो।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493