दिल्ली:गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास SIR के खिलाफ प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

नयी दिल्ली-SIR के विरोध में शुक्रवार को बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास सैकड़ों लोग जुटे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पोस्टर लेकर उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन का आह्वान करने वाले संगठनों ने बंगला साहिब से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।यह विरोध प्रदर्शन पीपल अगेंस्ट SIR और छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की ओर से आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की नेता एनी राजा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए अपनाए जा रहे केंद्र के धोखाधड़ी भरे तरीकों से देश की रक्षा करने आए हैं।

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। पुलिस के मुताबिक, बंगला साहिब गुरुद्वारे और जंतर मंतर के आसपास बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसके चलते इन इलाकों और आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित होने के साथ लंबा जाम लग सकता है। लोगों को आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

SIR के खिलाफ अलग अलग समूहों को एकजुट करने के उद्देश्य से पीपल अगेंस्ट SIR का गठन पिछले सप्ताह किया गया था। इस मंच में नागरिकों के साथ किसान यूनियनों, मजदूर संगठनों और महिला व युवा संगठनों को शामिल किया गया है। इसके जरिए SIR के विरोध में विभिन्न संगठनों को एक साझा मंच पर लाने की कोशिश की जा रही है।

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493