पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में भीषण धमाका, 21 की मौत

कोहाट-पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में शुक्रवार (सितंबर, 18, 2026) को जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में हुए भीषण बम धमाके से हड़कंप मच गया. हमले में 21 लोगों की मौत हो गई और 78 के घायल होने की खबर है. मृतकों में कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. धमाका उस इलाके में हुआ, जहां पुलिस कार्यालय और सुरक्षा प्रतिष्ठान स्थित हैं. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया.

खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस प्रमुख जुल्फिकार हमीद के मुताबिक, हमलावर ने विस्फोटकों से भरे एक वाहन को पुलिस लाइन के पास स्थित मस्जिद में टक्कर मार दी. धमाका इतना शक्तिशाली था कि पुलिस कार्यालय की बाहरी दीवार ढह गई और मस्जिद को भी भारी नुकसान पहुंचा. घटनास्थल पर हर तरफ मलबा फैल गया, जिसके नीचे लोगों के दबे होने की आशंका के चलते बचाव दलों ने काफी देर तक अभियान चलाया. पुलिस के मुताबिक, विस्फोट के बाद दो हथियारबंद हमलावरों ने पुलिस परिसर में घुसने की कोशिश की और सुरक्षा अधिकारियों के साथ उनकी गोलीबारी हुई. सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान कुछ हमलावरों को मार गिराया गया.

बम धमाके में घायल होने वाले अधिकांश लोग नमाज के लिए मस्जिद में मौजूद थे. राहत और बचाव अभियान के अधिकारियों के अनुसार, कई घायलों की हालत गंभीर बताई गई है. घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल के आसपास तलाशी अभियान शुरू किया है. सरकारी रेडियो के अनुसार, घायलों को कोहाट के संयुक्त सैन्य अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया है.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493