मौसम:दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश-तूफान

नई दिल्ली-देश के कई हिस्सों में अगले 14 से 15 घंटों में बारिश और तेज हवा बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने कल उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत तक कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. इस दौरान, कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तेज हवाओं और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए किसानों, मछुआरों और खुले इलाकों में काम करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

देश की राजधानी में 9 अगस्त को भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. हवा 30-40 किमी प्रति घंटे तक चल सकती है, इस दौरान दिल्ली का तापमान 34/24 डिग्री के आसपास रहेगा.

यूपी के मेरठ, हापुड़, नोएडा, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, झांसी, इटावा, फिरोजाबाद, कानपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, बांदा, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में बारिश-आंधी का अलर्ट है. यहां हवा 50-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी.

 

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493