नई दिल्ली-सोशल मीडिया पर पिछले तीन दिनों से चल रही चर्चाओं और पोस्ट के बीच एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के संस्थापक सुभाष चंद्र ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखने का फैसला किया है।
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि इस मुद्दे को लेकर लोगों के बीच गलत धारणा और गलत समझ बनी हुई है। उन्होंने अब पूरे मामले की जानकारी सीधे लोगों के सामने रखने की बात कही है।
सुभाष चंद्र ने अपने पोस्ट में बताया कि उन्होंने पिछले तीन दिनों से इस मुद्दे से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट को देखा और समझा है। इनमें से कुछ पोस्ट में #PaiseVapasKaro जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया गया है। सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट सामने आने के बाद मामले को लेकर अलग-अलग तरह की बातें कही जा रही हैं।
dharmpath.com dharmpath