ं’मेक्सिको सिटी में वाहन उत्सर्जन पर नियंत्रण जरूरी’

इंस्टीट्यूट फॉर असिस्टैंस इन इकोलॉजिकल इनवेस्टिगेशन (आईएनएआईएनई) के तकनीकी निदेशक, लियोन पैब्लो हर्टाडो ने कहा, “कम बारिश के समय बड़ी मात्रा में ओजोन गैस बन सकती है, जो प्रदूषण में भारी योगदान करता है।”

मेक्सिको घाटी में 14 मार्च से अब तक तीन बार प्रदूषण चेतावनी जारी की जा चुकी है। इस तरह लगातार चेतावनी साल 2002 के बाद पहली बार जारी हुई हैं। मेक्सिको घाटी में मेक्सिको सिटी और आसपास की 18 नगर पालिकाएं शामिल हैं।

हालिया चेतावनी पांच मई को खत्म हुई थी। इस दौरान तीन दिन कारखानों को 40 प्रतिशत उत्सर्जन घटाने का आदेश दिया गया था और एक कार्यक्रम शुरू किया गया था, जिसके तहत प्रति दिन पंजीकरण संख्या के आधार पर 10 प्रतिशत कारों को सड़कों पर उतरने से रोका गया। और तीन बाद इस चेतावनी को इतने ही दिन के लिए और बढ़ा दिया गया था।

उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि शहर की लगभग 55 लाख कारों पर तत्काल नियंत्रण करे और उत्सर्जन परीक्षण में विफल हुईं कारों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493