समाचार-पत्र ‘सूडान ट्रिब्यून’ की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी दारफुर राज्य के अबू जाबरा इलाके के आयुक्त अल-दीफ लीसा इलेओ ने कहा, “पिछले मार्च से अब तक दक्षिण सूडान के 39,000 से ज्यादा शरणार्थी पूर्वी दारफुर राज्य पहुंच चुके हैं, जिनमें अधिकांश महिलाएं व बच्चे हैं।”
उन्होंने कहा, “ये शरणार्थी अपने देश में संघर्ष से बचकर आने के बाद बहुत ही तकलीफदेह मानवीय हालात में रह रहे हैं।”
अल-दीफ लीसा इलेओ ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मानवीय संगठनों से खाना, दवा व पेयजल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने चेताया कि बरसात के मौसम में हालात और बिगड़ सकते हैं। इस मौसम में शरणार्थियों में बीमारियां फैलने की आशंका है।
संयुक्त राष्ट्र ने पिछले मार्च में दक्षिण सूडान से बड़ी संख्या में शरणार्थियों के विशेषकर पूर्वी दारफुर राज्य की ओर रुख करने की घोषणा की थी।
दक्षिण सूडान की सीमा पर स्थित सूडान का पूर्वी दारफुर राज्य सामग्रियों को सूडान से दक्षिण सूडान ले जाने का एक प्रमुख क्रॉसिंग प्वाइंट माना जाता है।
संयुक्त राष्ट्र के आकड़ों के अनुसार, दक्षिण सूडान में हिंसा के कारण देश के करीब 1,98,000 लोग पलायन कर गए हैं, जिन्होंने सूडान में शरण ली है।
dharmpath.com dharmpath