अंकारा में हमले से कुर्दिश पार्टी का इंकार

पीवाईडी के सह अध्यक्ष सालीह मुहम्मद ने कहा कि अंकारा में हमले के लिए इस्लामिक स्टेट (आईएस) जिम्मेदार है।

तुर्की के प्रधानमंत्री अहमत दावुतोग्लू ने गुरुवार सुबह बयान दिया कि अंकारा हमले में फिदायीन हमलावर की पहचान सीरियाई नागरिक के रूप में हुई है, जिसका पीवाईडी से सीधा संबंध था। इस बयान के बाद पीवाईडी की टिप्पणी सामने आई है।

दावुतोग्लू ने यह भी कहा कि फिदायीन सालीह नेसेर को प्रतिबंधित कुर्दिश वर्कर्स पार्टी (पीकेके) से तुर्की में रसद संबंधी मदद मिली।

तुर्की व कुर्दो के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच अंकारा में हमले के बाद आरोप और फिर खंडन सामने आया है।

तुर्की के तोप कुर्द लड़ाकों को तुर्की की सीमा के निकट पहुंचने से रोकने के लिए उत्तरी सीरिया में उनके ठिकानों पर गोले बरसा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493