अंगद बेदी को क्रिकेट पृष्ठभूमि के चलते ‘इनसाइड एज’ में मदद मिली

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘पिंक’ से लोकप्रिय हुए अभिनेता अंगद बेदी आगामी वेब श्रंखला ‘इनसाइड एज’ में क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में नजर आएंगे। उनका कहना है कि क्रिकेट की पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने के कारण उन्हें इस शो के लिए तैयारी करने में मदद मिली।

अंगद जाने-माने पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं।

अंगद ने अपने बयान में कहा, “हां, मेरी क्रिकेट पृष्ठभूमि ने मदद की..जब आप कोई खेल बचपन से देख रहे हैं तो आप खेल की तकनीकियों को जानते हैं। सौभाग्य से मैं बल्लेबाजी, क्षेत्ररक्षण.. कौन सा शॉट खेला जा सकता है.. कौन सा शॉट किस पर अच्छा लगेगा जैसी बातों को समझता हूं।”

अमेजन प्राइम की यह श्रृंखला क्रिकेट लीग के प्रारूप पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493