नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। अंग्रेजी भाषा में गत वर्ष सर्वाधिक स्पैम भेजे गए। 84.1 फीसदी स्पैमरों ने अंग्रेजी का इस्तेमाल किया। दूसरे और तीसरे स्थान पर रही चीनी (2.6 फीसदी) और जर्मन (1.7 फीसदी)। यह जानकारी ट्रेंड माइक्रो इनकॉरपोरेटेड की एक सालाना रिपोर्ट में दी गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि साइबर हमलों से बचने के लिए सिस्टम को लगातार अपडेट करते रहना चाहिए।
रिपोर्ट में कहा गया है, “2016 की प्रथम तिमाही के आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि हमें पुराने जोखिमों पर भी नजर रखनी चाहिए और यह कि कैसे किसी भी उद्योग और प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित नहीं समझना चाहिए। आखिर किसने यह सोचा होगा कि साइबर जोखिम के नजरिए से भाषा भी चिंता की बात हो सकती है।”
शोधार्थियों के मुताबिक हमलावर अब अधिक साहसी और तेज-तर्रार हो गए हैं।
ट्रेंड माइक्रो स्मार्ट प्रोटेक्शन नेटवर्क ने 2015 में 52 अरब से अधिक जोखिमों को रोका, जो 2014 के मुकाबले 25 फीसदी कम है।
ट्रेंड माइक्रो इनकॉरपोरेटेड एक सुरक्षा सॉफ्टवेयर कंपनी है, जिसका मुख्यालय जापान में है।
dharmpath.com dharmpath