अंडर-16 टीम के लिए एआईएफएफ करेगा दौरे का आयोजन

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। एएफसी अंडर-16 फाइनल्स से पहले अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) राष्ट्रीय टीम के लिए नौ महीने लंबे दौरे पर काम कर रहा है।

एएफसी अंडर-16 फाइनल्स इसी साल सितंबर में मलेशिया में खेला जाएगा।

दुबई में टीम अभी दोस्ताना मैच खेल रही है। इसके अलावा टीम कतर, जापान, दक्षिण अफ्रीका और स्पेन जैसे देशों का दौरा करेगी।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) का समर्थन मिलने पर एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने कहा, “मैं साई का यह दौरा आयोजित करने में किए गए समर्थन के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। हमारे पास अच्छी योजना है जिसे हमने उनके सामने रखा जिस पर उन्होंने चर्चा की और उसे हरी झंडी दिखाई।”

यह लगातार दूसरी बार हुआ जब भारतीय टीम ने एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाई हो। टीम कुल सात बार यहां तक पहुंच चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493