एटीके ने कोच शेरिंघम को बर्खास्त किया

कोलकाता, 24 जनवरी (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मौजूदा विजेता एटीके ने बुधवार को खराब प्रदर्शन के कारण अपने कोच टेडी शेरिंघम को बर्खास्त कर दिया है।

फ्रेंचाइजी ने यह फैसला टीम के गुरुवार को चेन्नयन एफसी के खिलाफ होने वाले मैच से पहले लिया है।

शेरिंघम के स्थान पर इंग्लैंड के एशेल वेस्टवुड टीम का मार्गदर्शन करेंगे। मौजूदा विजेता इस समय 10 टीमों की तालिका में आठवें स्थान पर है। उसका अभी तक का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है।

फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा, “एटीके आज (बुधवार) अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव की घोषणा करता है। एटीके टीम प्रबंधन आईएसएल के चौथे सीजन में टीम को अपनी सेवाएं देने को लेकर टेडी शेरिंघम का शुक्रिया अदा करता है। हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। एशले वेस्टवुड टीम के अंतिरम मुख्य कोच होंगे।”

बेंगलुरू एफसी के पूर्व कोच वेस्टवुड अभी तक टीम के तकनीकी निदेशक के रूप में काम कर रहे थे।

एटीके ने अभी तक 10 मैच खेले हैं जिसमें सिर्फ तीन मैचों में उसे जीत मिली है जबकि चार मैचों में उस हार का सामना करना पड़ा है। तीन मैच ड्रॉ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493