अंडर-19 टीम के काम आ रहा द्रविड़ का अनुभव : अवेश

कोलकाता, 20 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अवेश खान ने शुक्रवार को कहा कि टीम के कोच और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का अपार अनुभव ही टीम की सफलता का राज है।

कोलकाता, 20 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अवेश खान ने शुक्रवार को कहा कि टीम के कोच और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का अपार अनुभव ही टीम की सफलता का राज है।

खान ने कहा कि कठिन हालात में खुद को खेल के अनुरूप ढालना द्रविड़ से बेहतर कोई और नहीं जानता और बतौर कोच वह यही गुण जूनियर खिलाड़ियों में झोंक रहे हैं।

खान ने कहा, “द्रविड़ खुलकर अपना अनुभव खिलाड़ियों के साथ साझा करते हैं। वह गेंदबाजों को बल्लेबाजों के नजरिए से खेल के गुण समझाते हैं। वह हमेशा हमसे अपना 100 फीसदी देने की अपील करते हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493