अंडर-19 फुटबाल प्रतिभा खोज कार्यक्रम के समापन में पहुंचे रिजिजू

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को अंडर-19 फुटबाल प्रतिभा खोज टूर्नामेंट के तीसरे चरण के समापन समारोह में शिरकत की और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

इस टूर्नामेंट में भारतीय फुटबाल के दिग्गज खिलाड़ी ‘बाईचुंग इलेवन और ऊर्जा इलेवन’ के बीच मैच खेला गया। बाईचुंग इलेवन में देश के प्रमुख और अनुभवी खिलाड़ी और ऊर्जा इलेवन मे देश के अंडर -19 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर रिजिजू ने फुटबाल खिलाड़ी भास्कर गांगुली को पांच लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। इस फुटबाल मैच के बाद मणिपुर और हरियाणा के बीच अंडर-19 बालिकाओं का फाइनल मैच खेला गया जिसे मणिपुर ने 5-1 गोल के अंतर से जीता।

इस मौके पर रिजिजू ने कहा, “खेल हमारे जीवन का हिस्सा होना चाहिए और हमें युवाओं में फुटबाल को लोकप्रिय बनाना चाहिए।”

इस टूर्नामेंट में सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक, अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड और सीएपीएफ के अधिकारियों और सैकड़ों लोगों और छात्रों ने भी इस समारोह में भाग लिया।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ‘ऊर्जा’ नाम से अंडर – 19 (पुरूष/महिला) फुटबाल प्रतिभा खोज टूनार्मेंट का आयोजन कर रहे हैं। यह प्रतिभा खोज प्रतियोगिता अप्रैल 2017 में शुरू हुई थी जो अब अपने तीसरे और अंतिम चरण में है। ‘ऊर्जा’ का अंतिम चरण आज जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में समापन हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493