अखिल, जितेंद्र के विपक्षी खिलाड़ियों के नाम का ऐलान

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय मुक्केबाज अखिल कुमार अपने पेशेवर मुकाबले में आस्ट्रेलिया के टाय ग्रिलक्रिस्ट और जितेंद्र कुमार थाईलैंड के थानेट लिखतिकामपोर्न के खिलाफ रिंग में उतरेंगे।

यह दोनों ओलम्पिक खिलाड़ी भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंद्र सिंह के डब्ल्यूबीओ ओरिंएटल सुपर मीडिलवेट चैम्पियन चीन के जुल्पीकार माइमाइटाली के खिलाफ होने वाले दोहरे खिताबी मुकाबले वाले दिन अंडरकार्ट मुकाबला खेलेंगे।

ये मैच मुंबई में पांच अगस्त को खेले जाएंगे।

अखिल चार राउंड के मुकाबले में अनुभवी गिलक्रिस्ट के खिलाफ 63 किलोग्राम भारवर्ग में मुकाबला खेलेंगे। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 2010 में पेशेवर मुक्केबाजी में पदार्पण किया था। तब से वह 13 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें से उन्होंने छह मैचों में जीत हासिल की है।

वहीं, थानेट पेशेवर मुक्केबाजी में नए हैं। उन्होंने इसी साल की शुरुआत में पेशेवर मुक्केबाजी में कदम रखा है। वह 61 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में जितेंद्र से भिड़ेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493