चेर्नोवा की अपील खारिज, 44 माह का प्रतिबंध बरकरार

ल्यूसाने, 19 जुलाई (आईएएनएस)। खेल पंचाट न्यायालय ने रूस की हेप्टाथलीट ताचियाना चेर्नोवा की अपील को खारिज करते हुए उन पर लगाए 44 माह के प्रतिबंध को बरकरार रखा है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 2008-बीजिंग ओलम्पिक और 2012 लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली 29 वर्षीया चेर्नोवा पर डोपिंग मामले में 29 नवम्बर, 2016 को तीन साल और आठ माह का प्रतिबंध लगाया गया था। इसे पांच फरवरी, 2016 से लागू किया गया था।

इस प्रतिबंध के तहत चेर्नोवा को 15 अगस्त, 2011 और 22 जुलाई, 2013 के बीच जीती गई पुरस्कार राशि और पदक वापस करने पड़े।

खेल पंचाट न्यायालय ने चेर्नोवा को अगस्त, 2009 से जुलाई, 2013 के बीच डोपिंग नियमों को तोड़ने का दोषी पाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493