अंडर-20 वर्ल्ड चैम्पियंशिप की मेजबानी करेगा केन्या

ब्यूनस आयर्स, 28 जुलाई (आईएएनएस)। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशंस (आईएएएफ) ने वर्ष 2020 में होने वाले आईएएएफ वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैम्पियंशिप की मेजबानी के लिए केन्या की नैरोबी को चुना है।

अर्जेटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में शनिवार को आईएएएफ परिषद की बैठक हुई जिसमें नैरोबी के उम्मीदवारी को आधिकारिक घोषणा की गई।

केन्या में खेल के प्रमुख सचिव किरीमी कबेरिया ने कहा, “एथलेटिक्स हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। केन्या में सभी को एथलेटिक्स पसंद है। आपने यहां अंडर-18 वर्ल्ड चैम्पियंशिप के दौरान देखा और 2020 में आप इसे दोबारा देखेंगे।”

पिछले साल केन्या की राजधानी में आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-18 चैम्पियंशिप का सफल आयोजन हुआ था, प्रतियोगिता के दौरान कुल 60,000 दर्शक मोई इंटरनेशनल स्पोर्ट्स सेंटर पहुंचे थे।

आईएएएफ अध्यक्ष सिबेस्टियन कोय ने कहा, “अंडर-20 चैम्पियनशिप ने हमारे खेल और केन्या के भविष्य को दर्शाया। युवा और उत्साहित आबादी तथा एथलेटिक्स के समृद्ध इतिहास के कारण केन्या हमारे लिए बिल्कुल सही है। हमें उम्मीद है कि इन चैम्पियनशिप का आयोजन करने से केन्या और पूरे अफ्रीका में एथलेटिक्स के विकास को प्रोत्साहित किया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493