बेंगलुरू, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के दो युवा गोल्फ खिलाड़ी आदिल बेदी और हरिमोहन सिंह मंगलवार से शुरू हो रहे लुइ फिलिफ कप को अगले महीने इंडोनेशिया के जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों की तैयारी के तौर पर देख रहे हैं।
दोनों ही खिलाड़ी अगले 18 अगस्त से होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
17 साल के चंडीगढ़ के रहने वाले बेदी एशियाई खेलों में गोल्फ में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। वहीं 24 साल के नोएडा के रहने वाले हरिमोहन पूर्व हॉकी खिलाड़ी मोहिंदर पाल सिंह के बेटे हैं जो एशियाई खेलों में भारत की प्रतिनिधित्व कर पदक जीतने में सफल रहे हैं। हरीमोहन अपने पिता के नक्शे कदम पर चलना चाहते हैं।
बेदी ने कहा, “इस टूर्नामेंट में दबाव होगा और इतना ही दबाव एशियाई खेलों में होगा। इस तरह के टूर्नामेंट में जहां हर शॉट का महत्व है। एशियाई खेलों की तैयारी के सबसे अच्छा है। हमारी एशियाई खेलों की तैयारी और इशेहावर कप की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हमें सिर्फ फाइन ट्यूनिंग की जरूरत है।”
वहीं हरीमोजन ने कहा, “लुइ फिलिप कप एशियाई खेलों से पहले मुझे अपनी तैयारियों को परखने का मौका देगा। इस टूर्नामेंट में एशिया के कई बड़े खिलाड़ी आएंगे। उनके साथ खेलने से भी मुझे फायदा होगा।”
टूर्नामेंट में कुल 132 खिलाड़ी उतरेंगे जिसमें से 60 विदेशी खिलाड़ी होंगे जो 20 अलग-अलग देशों से यहां आ रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath