अंतरिक्षयात्री की भूमिका में नजर आ सकती हैं नताली पोर्टमैन

लॉस एंजेलिस, 12 जनवरी (आईएएनएस)। इजरायली-अमेरिकी अभिनेत्री नताली पोर्टमैन फिल्म ‘पेल ब्लू डॉट’ में रीज विदस्पून की जगह एक सफल महिला अंतरिक्षयात्री के रूप में नजर आ सकती हैं।

लॉस एंजेलिस, 12 जनवरी (आईएएनएस)। इजरायली-अमेरिकी अभिनेत्री नताली पोर्टमैन फिल्म ‘पेल ब्लू डॉट’ में रीज विदस्पून की जगह एक सफल महिला अंतरिक्षयात्री के रूप में नजर आ सकती हैं।

कथित रूप से इस भूमिका को निभाने को लेकर अभिनेत्री से बातचीत की जा रही है।

वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, फॉक्स सर्चलाइट स्टूडियो अब पोर्टमैन के पुरुष सह-कलाकार की तलाश करेगा।

विदरस्पून ने टीवी शो ‘बिग लिटिल लाइज’ के सीजन-2 में व्यस्तता के चलते समय नहीं निकाल पाने पर पिछले नंवबर में अपने किरदार से किनारा कर लिया था, हालांकि वह ब्रूना पपैंड्रिया के साथ इस प्रोजेक्ट के निर्माण से जुड़ी रहेंगी।

नोह हॉले इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493