अंतरिक्ष दिवस पर नया अध्याय शुरू करें वैज्ञानिक : शी

बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार को देश के पहले अंतरिक्ष दिवस पर वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को अंतरिक्ष के विकास में एक नया अध्याय शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एक निर्देश में शी ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को इस सामरिक अवसर को भुनाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने देश के समग्र विकास और मानव जाति के कल्याण के लिए नए नवीनता बनाए रखने का भी आग्रह किया।

उन्होंने पछले छह दशकों से चीन के अंतरिक्ष विकास में योगदान देने वाले वैज्ञानिकों का भी अभिनंदन किया।

शी ने कहा, “अंतरिक्ष शक्ति बनने के अपने सपने पूरे करने के लिए हम हमेशा प्रयासरत हैं।”

चीन ने अपना पहला मानव निर्मित पृथ्वी उपग्रह दोंग फांग वन 24 अप्रैल, 1970 में सफलतापूर्वक लांच किया था। रविवार को इस लांचिंग की 46वीं वर्षगांठ है।

शी ने कहा, “अंतरिक्ष दिवस की स्थापना पर हम इतिहास को याद करते हुए विज्ञान के लिए भावनाओं और उत्साह को विशेष रूप से युवा लोगों के बीच प्रेषित कर रहे हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493