निर्वाचन आयुक्त सतीश कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम में 47 जिलाधिकारी और 36 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य्मंत्री अखिलेश यादव को पहुंचना था, लेकिन अन्य व्यस्तता के कारण वह नहीं पहुंच सके।
अग्रवाल ने कहा कि पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 के सफल आयोजन में लखनऊ जोन के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) ए. सतीश गणेश का कार्य विशेष सराहनीय रहा। सभी अधिकारियों ने सीमित संसाधनों में बेहतर काम किया।
उन्होंने कहा, “12 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शांतिपूर्ण चुनावों के लिए 86 लोगों ने अपनी जान गंवाई। जितना हो सका हमने वोटरों को उत्साहित किया।”
निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि दूसरे प्रदेशों की तुलना में उप्र में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। वह जिस तरह की फोर्स चाहते थे, वह नहीं मिली। ऐसे में पंचायती चुनाव कराना कठिन था, लेकिन मीडिया ने चुनाव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में डीजीपी जावीद अहमद, बिजनौर की डीएम बी. चंद्रकला, एडीजी एलओ दलजीत सिंह चैधरी, पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव, आईजी जोन लखनऊ ए.सतीश गणेश, एसएसपी राजेश पांडेय, आईएएस पवन कुमार, पंकज यादव, आईएएस जुहैर बिन सगीर, आईपीएस सुभाष चंद्रा, आईएएस सतीश गणेश, वीके पवार, जिलाधिकारी लखनऊ राजशेखर समेत 47 जिलाधिकारी और 36 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
dharmpath.com dharmpath