नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख राम विलास पासवान ने अंतरिम बजट 2019-20 को राजग सरकार की ‘दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक’ करार दिया और कहा कि विपक्षी नेता ‘हताश’ दिखाई दे रहे हैं।
संसद के बाहर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “पहली सर्जिकल स्ट्राइक सीमा पर हुई थी। जवानों ने गोलियों से लड़ाई लड़ी थी। यहां, हम मतपत्रों के साथ लड़ेंगे। लोगों को तय करना होगा कि राजग 400 सीटें जीते। नरेंद्र मोदी जी (फिर से) प्रधानमंत्री बनेंगे।”
उन्होंने कहा, “क्या किसी ने सोचा था कि किसानों के लिए इतना बड़ा कदम उठाया जाएगा?”
बजट की क्रिकेट से तुलना करते हुए पासवान ने कहा कि यह ‘छक्का’ है और विपक्ष लोकसभा चुनाव तक बॉल नहीं ढूंढ़ पाएगा।
dharmpath.com dharmpath