नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। हत्या और हत्या के प्रयास सहित कम से कम 21 मामलों में वांछित एक अंतर्राज्यीय अपराधी को सोमवार को शहर में गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है।
अकबर (32) पर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण और डकैती सहित 21 मामले दर्ज हैं। उसे शहर के सीलमपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) ए. के. सिंगला ने कहा, “उसके पास से देसी पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।”
dharmpath.com dharmpath