अंतर्राष्ट्रीय ई-कॉमर्स से चीन का विदेश व्यापार बढ़ेगा

स्टेट काउंसिल ने बुधवार को कहा कि चीन अनेक अंतर्राष्ट्रीय ई-कॉमर्स पायलट जोन बनाएगा। ये जोन उन शहरों में बनाए जाएंगे, जहां बेहतर अवसंरचना सुविधा, व्यापार और ई-कॉमर्स का मजबूत बाजार है। गत वर्ष मार्च में हांगझू में एक पायलट जोन बनाया गया था, जहां ई-कॉमर्स कंपनी अली बाबा का मुख्यालय है।

स्टेट काउंसिल की कार्यकारी बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा गया है कि ये जोन निवेश आकर्षित करेंगे, रोजगार पैदा करने में मदद करेंगे और विदेश व्यापार बढ़ाने तथा अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए नए कारोबारी मॉडल को पनपने में मदद करेंगे।

वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी वांग डोंगटांग ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ई-कॉमर्स बाजार का 2015 में चीन में 30 फीसदी से अधिक विस्तार हुआ है। इसने छोटी और मझोली कंपनियों का निर्यात बढ़ाया है और रोजगार बढ़ाने में भी मदद की है।

मंत्रालय के मुताबिक, चीन में 5,000 से अधिक ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के जरिए दो लाख से अधिक कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय ई-कॉमर्स में लगी हुई हैं। वर्ष 2015 की प्रथम छमाही में अंतर्राष्ट्रीय ई-कॉमर्स आय 42.8 फीसदी बढ़कर 2,000 अरब युआन (304.7 अरब डॉलर) दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493