राज्यपाल जम्मू लौटे, महबूबा के शपथ ग्रहण में देरी

जम्मू, 7 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन.वोहरा गुरुवार शाम श्रीनगर से जम्मू लौट आए। इससे यह संकेत मिला है कि महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने में देरी हो सकती है।

जम्मू, 7 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन.वोहरा गुरुवार शाम श्रीनगर से जम्मू लौट आए। इससे यह संकेत मिला है कि महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने में देरी हो सकती है।

राजभवन के सूत्रों ने आईएएनएस से कहा, “राज्यपाल गुरुवार को श्रीनगर में मुफ्ती मुहम्मद सईद के परिजनों से मिले और अपनी संवेदना जताई। इसके बाद वह जम्मू लौट गए।”

इससे पहले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के दो वरिष्ठ नेताओं मुजफ्फर हुसैन बेग और अलताफ बुखारी ने श्रीनगर में वोहरा से मुलाकात की और उन्हें महबूबा को पीडीपी विधायक दल का नेता चुने जाने से संबंधित पत्र सौंपा।

उन्होंने वोहरा से आग्रह किया महबूबा को मुख्यमंत्री पद की शपथ गुरुवार को ही दिलाई जाए।

एक वरिष्ठ पीडीपी नेता ने कहा कि देरी की स्थिति में शपथ ग्रहण समारोह कल (शुक्रवार) होगा। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी भी महबूबा को मुख्यमंत्री पद सौंपे जाने के फैसले में साथ है।

राज्य के संविधान के प्रावधानों के तहत मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद राज्य की शासन व्यवस्था संभालने के लिए नए मुख्यमंत्री को शपथ लेनी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493