अंतर्राष्ट्रीय एसएमई सम्मेलन शुरू, 400 उद्यमी जुटे

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पहला अंतर्राष्ट्रीय एसएमई सम्मेलन-2018 सोमवार को यहां शुरू हुआ। सम्मेलन में 37 देशों के प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के दौरान भारत एवं विश्व के लगभग 150 प्रदर्शकों ने अपने व्यवसाय एवं उत्पादों को प्रदर्शित करते हुए स्टॉल लगाए हैं। इस सम्मेलन में भारत के 400 से अधिक उद्यमी भाग ले रहे हैं।

यहां जारी बयान के अनुसार, सम्मेलन के दौरान ‘सीमाओं से आगे’ नामक एक खादी फैशन शो का भी आयोजन किया जाएगा। इस शो को भारतीय फैशन डिजाइन परिषद के सुनील शेट्टी द्वारा क्यूरेट किया जा रहा है, जिसमें रोहित बल, अंजू मोदी, पायल जैन एवं पूनम भगत की खादी के डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

बयान के अनुसार, इस सम्मेलन में महिला उद्यमियों के लिए भी एक विशेष सत्र रखा गया है, जहां सफल महिला व्यवसायी महिला उद्यमियों के लिए टिकाऊ आजीविका के निर्माण पर चर्चा करेंगी।

बयान के अनुसार, एमएसएमई क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था के सबसे गतिशील क्षेत्रों के रूप में उभरा है और अपशिष्ट प्रबंधन, रत्न एवं जवाहरात, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा ऑटोमोटिव उद्योग जैसे विविध क्षेत्रों में व्यवसाय करने की सरलता के कारण विश्व भर में इसने अपनी पहचान बनाई है।

सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रमुख देशों में ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, फ्रांस, इंडोनेशिया, इटली, केन्या, कोरिया, मलेशिया, मोरक्को, नाइजीरिया, फिलीपींस, पोलैंड, रूस, स्पेन, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका एवं यूएई शामिल हैं।

इन देशों के प्रतिनिधिमंडल कृषि, स्वास्थ्य देखभाल, रणनीतिक रक्षा प्रशिक्षण, शिक्षा, लॉजिस्टिक, डिजिटल मनोरंजन एवं अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्रों में अपने देशों के लघु उद्यमों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493